Breaking News

अग्रसेन जयन्ती पर सहभोज की तैयारियां शुरू

श्रीगंगानगर। अग्र समिति के तत्वावधान में अग्रसेन जयन्ती सात अक्टूबर को सुखाडिय़ा सर्किल स्थित श्री गौशाला के प्रांगण में सायं सात बजे 19वां अग्रवाल सहभोज होगा। प्रचार मंत्री दिनेश गुप्ता ने बताया कि इस संबंध में समिति कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में समिति के अध्यक्ष अजय अग्रवाल, चन्द्रेश गोयल, दिनेश गुप्ता, सुशील अग्रवाल, नरेश गुप्ता, पंकज बंसल, धर्मपाल सिंगल, सुरेश खारीवाल, गिरधारी खारीवाल, अशोक गर्ग, बलवंत चौधरी, नीरज लीला, मुरारी लाल सरावगी, जे.पी. गुप्ता तथा अग्र महिला समिति की अध्यक्ष सुमन गुप्ता, सचिव हेमलता गोयल, कोषाध्यक्ष नीलम चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

No comments