Breaking News

इन रेखाओं से जानिए अपनी जिंदगी के बारे में

जिन लोगों की हथेली में जीवन रेखा और चन्द्र पर्वत के मध्य में तिल का निशान होता है। वे धनवान होने के साथ ही गुणवान भी होते हैं।
जिन हथेली में सूर्य और गुरु पर्वत उठा होने के साथ हथेली बीच में हथेली गहरी है। इसे शुभ कर्तरी योग कहते हैं। ऐसे लोगों के पास कई स्रोतो से आय होती है।
जिन लोगों की हथेली में वृक्ष का चह्नि है। यह कल्पवृक्ष योग कहा जाता है। ऐसे लोगों के पास पैसा, घर, वाहन और अच्छा बैंक बैलेंस होता है।
जिनकी हथेली में कलश का नशिान हथेली में होता है। यह धनवृद्ध ियोग कहलाता है। ये अच्छा पैसा कमाने के साथ जमा पूंजी भी रखते हैं।
जिन लोगों की हथेली पर शन िपर्वत पर चक्र का नशिान होता है। यह चक्र योग कहलाता है। ऐसे व्यक्त िधनवान होने के साथ उच्च पद पर बैठते हैं।
जिन लोगों की हाथों की उंगलियां बिल्कुल सीधी और पतली हो। इसके अलावा हृदय रेखा बृहस्पति से नीचे जाकर समाप्त नजर आए। ऐसे लोगों के जीवन में सम्पत्ति भरपूर होती है।
जिन लोगों के हाथ चौड़ाई में बने होने के साथ काफी मुलायम होते है। ऐसे लोग काफी किस्मत के धनी होते हैं।
जिन लोगों के हाथ में भाग्य रेखा अधिक हों। इसके अलावा उनके हाथ में शनि उत्तम हो और जीवन रेखा घुमावदार हो। ऐसे लोग भी धनवान होते हैं।
जिनकी भाग्य रेखा और जीवन रेखा के बीच दूरी हो। वहीं चंद्र से निकली कोई पतली रेखा भाग्य रेखा में मिले। इसके अलावा चंद्र, भाग्य और मस्तिष्क रेखाएं दोषरहित हो त्रिकोणीय नजर आएं। ऐसे में लोगों को अचानक से धन प्राप्ति होती है।
जिन लोगों के हाथों में भाग्य रेखाएं एक से अधिक होती हैं। इसके अलावा उनके सभी ग्रह पूर्ण विकसित होते हैं तो ऐसे लोग करोड़पति होते हैं।
जिन लोगों के हाथों में भाग्यरेखा की कोई लाइन जीवन रेखा से निकलती है। इसके अलावा उनका हाथ काफी मुलायम और गुलाबी रंगत में हो तो ऐसे में लोगों के पास खूब धन होता है।
जिन लोगों के हाथ में बुध से निकलने वाली रेखा चंद्र के पर्वत से मिलती हुई नजर आए और जीवनरेखा भी चंद्र पर्वत पर जाकर रुकती दिखती हो। ऐसे लोगों को किस्मत अचानक से चमकती है।

No comments