Breaking News

प्रियंका ने किए निक के 7 खून माफ, हो रही है दोनों की सगाई

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी सगाई की खबरों को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। आए दिन इनकी तस्वीरों सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इतना ही नहीं प्रियंका ने सलमान खान की फिल्म भारत से बैकआउट कर लिया। जिसके पीछे निक के साथ शादी वजह बताई जा रही है। वैसे अक्सर हम आपको प्रियंका के लुक उनके रिलेशन से जुड़ी बातों को शेयर करते हैं लेकिन आज हम आपको देसी गर्ल प्रियंका नहीं बल्कि विदेसी बाबू निक के बारे में कुछ खास बातें बताएंगे। चलिए, इस गैलरी के जरिए जानते हैं कौन है निक जोनस, जिन पर बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका का दिल फिदा हो गया है...निक का जन्म 16 सितंबर, 1992 में अमेरिका के डलास, टैक्सस में हुआ है। उनके माता-पिता डिनाइस मिलर और पॉल केविन जोनस मशहूर सिंगर हैं। निक के तीन और भाई हैं। निक के जन्म के बाद पूरा परिवार न्यू जर्सी शिफ्ट हो गया, जहां महज 7 साल की उम्र से ही निक ने एक्टिंग करना शुरू कर दिया था। आज की डेट में निक जोनस पूरे 25 मिलियन डॉलर के मालिक हैं।निक फेमस अमेरिकी सिंगर होने के साथ-साथ एक बिंदास एक्टर भी हैं। 3डी कॉन्सर्ट एक्स्पीरियंस से उन्हें पहली सफलता हासिल हुई, जो उस साल की छठी सबसे हिट कॉन्सर्ट फिल्म साबित हुई। मगर अपने चौथे ऐल्बम लाइन्स, वाइन्स ऐंड ट्राइंग टाइम्स के बाद जोनस ब्रदर्स अलग हो गए और निक ने अपना अलग ग्रुप निक जोनस एंड द एडमिनिस्ट्रेशन बना लिया। मगर शुरुआत में उन्हें फ्लॉप का सामना करना पड़ा और जिसके बाद उन्होंने हॉलीवुड फिल्मों का रुख किया और 'कैंप रॉक 2: द फाइनल जाम', 'मि. सनशाइन' और 'लास्ट मैन स्टैंडिंग' जैसी फिल्मों में वह नजर आए।

No comments