राजस्थान निकाय चुनाव : बूथों पर हंगामा और मारपीट| SBT News
राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। प्रदेश में 6 नगर निगम समेत 147 निकायों में सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई। इस चरण में 87.60 लाख से ज्यादा मतदाता 18,266 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा। वोटिंग शुरू होते ही प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से विवाद और हंगामे की घटनाएं भी सामने आई हैं। बाड़मेर में कांग्रेस और बीजेपी प्रत्याशियों के रिश्तेदारों के बीच मारपीट की खबर है, जबकि झुंझुनूं में निर्दलीय प्रत्याशी पर हमला कर सिर फोड़ने का आरोप लगाया गया है। वहीं जयपुर में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी बुजुर्ग मतदाता के पैर पकड़ते हुए नजर आए। दूसरे चरण के मतदान में सुरक्षा व्यवस्था के बीच बड़ी संख्या में मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। 👉 राजस्थान निकाय चुनाव में वोटिंग के साथ हंगामा! कहीं मारपीट तो कहीं प्रत्याशी ने बुजुर्ग वोटर के पैर पकड़े। 👍 वीडियो को Like करें 💬 Comment में अपनी राय जरूर दें 📤 वीडियो को Share करें 🔔 SBT News को Subscribe करें और Bell Icon दबाना न भूलें। हमारे साथ जुड़े रहें: Facebook : https://ift.tt/PFmBNJv Instagram : https://ift.tt/pxFrZtg Contact for News & Ads: sbtnews.in@gmail.com 👉 अब ताज़ा और सबसे भरोसेमंद राजस्थान की बड़ी खबरें – सिर्फ SBT News पर! 🔔 चैनल सब्सक्राइब करें और नोटिफिकेशन ऑन करें ताकि कोई खबर मिस न हो। #SBTNews #RajasthanNews #HindiNews #LatestNews #SandhyaBorderTimes #SriGanganagar#RajasthanElection #MunicipalElection #RajasthanVoting #Election2026 #VotingDay #ElectionNews #Barmer #Jhunjhunu #Jaipur #BJP #Congress #Polling #RajasthanNews #BreakingNews #SBTNews
No comments