Breaking News

राजस्थान पुलिस की नई पहल, अब थानों में एसपी-डीसीपी करेंगे जनसुनवाई| SBT News


आमजन की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने जिला स्तर पर निगरानी और जवाबदेही बढ़ाने की कवायद शुरू की है। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने सभी जिला पुलिस अधीक्षकों और पुलिस उपायुक्तों को जरूरी निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों के अनुसार एसपी और डीसीपी अपने-अपने क्षेत्र के पुलिस थानों का नियमित भ्रमण करेंगे और पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार थानों में स्वयं जनसुनवाई करेंगे। जनसुनवाई के दौरान नई शिकायतों के त्वरित निस्तारण के साथ पहले से लंबित शिकायतों की भी समीक्षा की जाएगी। पुलिस मुख्यालय के मुताबिक नागरिक-केंद्रित शिकायत निस्तारण पुलिस विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। अब जिला स्तर पर अधिकारियों की सीधी निगरानी से शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया को और प्रभावी बनाने पर जोर रहेगा। 👉 राजस्थान पुलिस में बढ़ेगी जवाबदेही! एसपी-डीसीपी अब थानों में करेंगे जनसुनवाई, लंबित शिकायतों की भी होगी समीक्षा। 👍 वीडियो को Like करें 💬 Comment में अपनी राय जरूर दें 📤 वीडियो को Share करें 🔔 SBT News को Subscribe करें और Bell Icon दबाना न भूलें। हमारे साथ जुड़े रहें: Facebook : https://ift.tt/SOxLHeV Instagram : https://ift.tt/np30tUW Contact for News & Ads: sbtnews.in@gmail.com 👉 अब ताज़ा और सबसे भरोसेमंद राजस्थान की बड़ी खबरें – सिर्फ SBT News पर! 🔔 चैनल सब्सक्राइब करें और नोटिफिकेशन ऑन करें ताकि कोई खबर मिस न हो। #SBTNews #RajasthanNews #HindiNews #LatestNews #SandhyaBorderTimes #SriGanganagar #RajasthanPolice #RajasthanNews #DGP #RajivKumarSharma #PoliceDepartment #PublicHearing #JanSunwai #PoliceNews #CitizenCentric #PoliceAccountability #ComplaintResolution #LawAndOrder #LatestNews #BreakingNews #SBTNews

No comments