सोशल मीडिया पर रील देख कर और अमीर बनने के चक्कर में 50 लाख रुपए ठगाये
हनुमानगढ़ में सोशल मीडिया पर कम समय में और अधिक पैसा कमाने की चाहत लोगों को बर्बाद कर रही है। साइबर ठगों की रील व पोस्ट देख कर लोग फटाफट अमीर बनने के चक्कर में अपनी मेहनत की कमाई भी साइबर ठगों की झोली में डाल रहे हैं। ऐसा ही एक मामला साइबर पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार जंक्शन के सेक्टर नम्बर 8 निवासी 38 वर्षीय अमरेन्द्र सिंह कुम्हार सिख ने रिपोर्ट दी कि केरला के पलक्कड़ निवासी निवास नायर ने सोशल मीडिया पर मेरे से वाट्सएप्प पर सम्पर्क किया। मुझे बिजनेज करवा कर मोटी रकम की आमदनी होने का झांसा दिया। निवास नायर ने 50 लाख रुपए अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिये।

No comments